Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Chief Minister Vasundhara Raje flag off bjp poll campaign vehicle-मुख्यमंत्री राजे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किए प्रचार वाहन - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur मुख्यमंत्री राजे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किए प्रचार वाहन

मुख्यमंत्री राजे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किए प्रचार वाहन

0
मुख्यमंत्री राजे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किए प्रचार वाहन
Chief Minister Vasundhara Raje flag off bjp poll campaign vehicle
Chief Minister Vasundhara Raje flag off bjp poll campaign vehicle
Chief Minister Vasundhara Raje flag off bjp poll campaign vehicle

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सेन्टर से एलईडी युक्त प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक मुकेश पारीक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि ये प्रचार वाहन प्रदेश की सभी जिलों की सभी विधानसभाओं में जायेंगे। इन प्रचार वाहनों में मुख्यमंत्री राजे के भाषणाें के हिस्से, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण, केन्द्र एवं राज्य की भाजपा द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों को थीम सॉन्ग द्वारा प्रचार किया जाएगा तथा योजना के बारे में बताया जाएगा। एलईडी युक्त प्रचार वाहनों में 33 बड़े वाहन एवं 100 छोटे वाहन प्रदेश में भेजे जाएंगे।