Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
delhi ganga yamuna safai abhiyan - Sabguru News
होम Delhi यमुना नदी के कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान

यमुना नदी के कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान

0
यमुना नदी के कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान
Ganga Yamuna cleaning campaign started

नई दिल्ली। जल संसाधन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने दिल्ली में यमुना नदी पर स्वच्छता कार्य जारी रखते हुए मंगलवार को कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान चलाया।

मंत्रालय के अनुसार राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन ने यमुना नदी की सफाई स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान का आयोजन किया। एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने दक्षिणी दिल्‍ली नगर पालिका और स्‍थानीय साझीदारों के साथ मिलकर इसका नेतृत्‍व किया।

एनएमसीजी ने पिछले कुछ माह के दौरान पांचवी बार कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान का आयोजन किया है। इस अवसर पर घाट को प्‍लास्टिक तथा अन्‍य ठोस अपशिष्‍ट से मुक्‍त किया गया। यमुना की सफाई का यह अभियान नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा तथा सहायक नदियों पर चलाया जा रहा है।