Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp vs congress 2019 chunav result - लहार : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का सेंध लगाना बड़ी चुनौती - Sabguru News
होम Breaking लहार : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का सेंध लगाना बड़ी चुनौती

लहार : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का सेंध लगाना बड़ी चुनौती

0
लहार : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का सेंध लगाना बड़ी चुनौती
Leader: The big challenge to break the BJP in the Congress bastion

लहार (भिंड), 22 नवम्बर :- मध्यप्रदेश के भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के लिए सेंध लगा पाना बड़ी चुनौती है।
कांग्रेस के डॉ. गोविन्द सिंह यहां छह बार से विधायक हैं। इस बार भाजपा ने एक बार फिर उनके सामने रसाल सिंह को ही चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में भी इन्हीं दोेनों के बीच मुख्य मुकाबला था।
डॉ. सिंह का कहना है कि वे पांच वर्ष में एक बार नहीं बल्कि हर रोज चुनाव लड़ने में विश्वास रखते हैं और उनकी यही रणनीति उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाए हुए है।

डॉ सिंह पहली बार 1990 में जनता दल से विधायक बने और उसके बाद 1993 से लगातार अब तक कांग्रेस से विधायक बनते आ रहे हैं।
प्रदेश की स्थापना होने के बाद से अब तक लहार विधानसभा सीट पर 13 बार विधानसभा चुनाव हुए और इसमें नौ बार कांग्रेस का कब्जा रहा। चार बार अन्य दल जीत दर्ज करा पाए।

वर्ष 2013 के चुनाव मे कांग्रेस को 53 हजार 12 और भाजपा प्रत्याशी को 46 हजार 739 मत मिले थे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता दो लाख 43 हजार आठ हैं, जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 33 हजार 897 और महिलाओं की संख्या एक लाख नौ हजार 111 है।