Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Final Picture of candidate and electorel in sirohi is cleared - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad सिरोहीः तीन विधानसभा में बचे 31 उम्मीदवार, जानिए मतदाताओं की अंतिम संख्या

सिरोहीः तीन विधानसभा में बचे 31 उम्मीदवार, जानिए मतदाताओं की अंतिम संख्या

0
सिरोहीः तीन विधानसभा में बचे 31 उम्मीदवार, जानिए मतदाताओं की अंतिम संख्या
sirohi District Map
sirohi District Map
sirohi District Map

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही जिले की सिरोही-शिवगंज, पिण्डवाड़ा-आबू तथा रेवदर विधानसभा सीटों पर नाम वापसी की अंतिम तिथि निकलने के बाद कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिले के 741 बूथों पर 7 दिसम्बर को 7 लाख 19 हजार 755 मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

जिले की तीनों विधानसभा सीटों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी ने नाम वापसी की अंतिम तिथि पर शेष रहे सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। सिरोही विधानसभा में सबसे ज्यादा 15, पिण्डवाड़ा-आबू में 9 तथा रेवदर विधानसभा में सबसे कम 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रहे हैं।

सिरोही जिला एक नजर
कुल मतदाता 7 लाख 19 हजार 755
पुरुषः 3 लाख 77 हजार, 297
महिलाः 3 लाख 42 हजार 451
ट्रांसजेंडरः 7
कुल बूथः 741

-सिरोही विधानसभा (146)

sirohi constituency map
sirohi constituency map

19 नवम्बर को कुल केंडीडेट 18 उम्मीदवारों ने 26 नामांकन पत्र दाखिल किए। स्क्रूटनी के दिन दो के आवेदन निरस्त हो गए। वहीं गुरुवार को रमेश कुमार ने नाम वापसी की। इसके बाद सिरोही विधानसभा सीट पर अब 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें कांग्रेस के बागी संयम लोढ़ा समेत छह निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
कुल मतदाता 2 लाख 69 हजार 427
पुरुष मतदाता एक लाख 40 हजार 628
महिला मतदाता एक लाख 28 हजार 794
ट्रांसजेंडरः 5
कुल बूथः 274
केंडीडेट                    उम्र     पार्टी           शिक्षा      चिन्ह
ओटाराम देवासी      53     भाजपा      नवी       कमल
जीवाराम आर्य        46     कांग्रेस      स्नातक   हाथ
शंकरसिह             45     बीएसपी     दसवी    हाथी
दीपाराजगुरु           32     हिनिद      स्नातक  त्रिभुज
पिन्टुकुमार           41     आाप        सातवीं   झाडू
पेपीदेवी               58    BYS        अशिक्षित बल्ला
प्रभुसिंह              38    ARP         12 वी    बेटरी टाॅर्च
हिम्मतमल सोलंकी  41    शिवसेना     7th      तीरकमान
असलम खान        51    निर्दलीय     बीए प्रथमा हीरा
कालूराम             29    निर्दलीय    सातवी   टेलीफोन
तेजराज सोलंकी     32    निर्दलीय    एमबीए आॅटोरिक्शा
त्रिकमाराम          44     निर्दलीय    एमएएलएलबी एयर कंडीशनर
भेराराम बरार       48     निर्दलीय      मेट्रीक  रोड रोलर
संयम लोढ़ा         53     निर्दलीय बीकाॅम-एलएलबी चाबी
हजाराम             41    निर्दलीय   दसवीं  गुब्बारा

-पिण्डवाड़ा-आबू (एसटी) 147

Map pindwada-Abu constituency Map
Map pindwada-Abu constituency Map

कुल 12 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन दाखिल किए थे। जांच के दौरान इनमें से हरीशकुमार का नामांकन निरस्त हो गया, वहीं देवाराम और पदमाराम ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में अब यहां पर कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे हैं।
कुल मतदाताः दो लाख एक हजार 886
पुरुष मतदाताः एक लाख पांच हजार 274
महिला मतदाताः 96 हजार 612
ट्रांसजेंडरः 0
कुल बूथः 212
दलपतराम (60), बीएसपी, आठवी, हाथी
लालाराम गरासिया (56), कांग्रेस, हाईस्कूल, हाथ
समाराम गरासिया (51) भाजपा, आठवी, कमल
गौरीशंकर(29), बीटीपी, 12 वी, आॅटोरिक्शा
मगनलाल(42) एसएचएस, आठवी, तीरकमान
कपूराराम मीणा (60), निर्दलीय, एमए-एलएलबी-सीएआईआईबी, चाबी
केसरमल (55), निर्दलीय, 12 वी, ट्रेक्टर चलाता किसान
रताराम (37), निर्दलीय, छठी, बल्ला
रेवतकुमार(30), निर्दलीय, बीएससी आॅप्टेमेट्री उत्तीर्ण, अलमारी

-रेवदर, एससी, 148

Reodar constituency Map
Reodar constituency Map

14 उम्मीदवारों ने 16 नामांकन पत्र दखिल किए। तीन जितेन्द्र के दो, लक्ष्मण का एक व लक्ष्मणराम का एक नामांकन पत्र निरस्त हो गए। वहीं एक सुनीश कांत, रेखा परमार, गणपतलाल व जगमालराम के ने नाम वापसी कर ली।ं इस विधानसभा क्षेत्र में अब सिर्फ सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिसमें नारायणलाल निर्दलीय है।
कुल मतदाताः 2लाख 48 हजार 442
पुरुषः 1 लाख 31 हजार 395
महिलाः 1 लाख 17 हजार 45
ट्रांसजेंडरः 2
कुल बूथः 255

जगसीराम कोली (51), भाजपा, उच्च माध्यमिक, कमल
नीरज डांगी(48), कांग्रेस, सिविल इंजीनियर, हाथ
राधेश्याम (65), बीएसपी, पांचवी, हाथी
शिवलाल जीनगर (72), बीवायएस, सेकेंडरी, बल्ला
सुखराज(29), आप, एमबीए, झाडू
हीरालाल(52), एसएचएस, दसवी उत्तीर्ण, तीरकमान
नारायणलाल(37), निर्दलीय, स्नातक, एयरकंडीशनर