Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Boko Haram killed 70 soldiers in military base attack-बोको हराम ने की 70 सैनिकों की हत्या - Sabguru News
होम Headlines बोको हराम ने की 70 सैनिकों की हत्या

बोको हराम ने की 70 सैनिकों की हत्या

0
बोको हराम ने की 70 सैनिकों की हत्या
Boko Haram killed 70 soldiers in military base attack
Boko Haram killed 70 soldiers in military base attack
Boko Haram killed 70 soldiers in military base attackBoko Haram killed 70 soldiers in military base attack

लागोस। नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी अशांत प्रांत बोर्नो स्टेट में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में लगभग 70 सैनिक मारे गए हैं।

एक सुरक्षा अधिकारी ने शिन्हुआ को शुक्रवार को बताया कि बोको हराम के आतंकवादियों ने बोर्नो के मेलेट इलाके में सैन्य अड्डे पर नाइजीरियाई सेना की 157 टास्क फोर्स बटालियन को निशाना बनाया।

आतंकवादी अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए सैन्य अड्डे में घुसे जिसकी चपेट में आकर एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत कई सैनिकों की मौत हो गई। हमले के बाद से बड़ी संख्या में आतंकवादी लापता भी हैं।

शिन्हुआ को मिले एक वीडियो में सोमवार शाम हुए इस हमले में मारे गये सैनिकों की संख्या 90 तक बतायी गयी है, वहीं अन्य सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्या इतनी नहीं हैं।

सैन्य प्रवक्ता ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आतंकवादी हमले के बाद सैन्य अड्डे से बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण उठा ले गए।