Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
congress candidate from ajmer south seat hemant bhati poll campaign-कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी का सघन जनसंपर्क, वोट संग मांगा आशीर्वाद - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी का सघन जनसंपर्क, वोट संग मांगा आशीर्वाद

कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी का सघन जनसंपर्क, वोट संग मांगा आशीर्वाद

0
कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी का सघन जनसंपर्क, वोट संग मांगा आशीर्वाद

अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी ने शुक्रवार सुबह वार्ड नंबर 15 के आशागंज, गऊशाला, झूलेलाल चौक, चांद बावडी, ईदगाह के पीछे, वाल्मीकि बस्ती, बैरवा बस्ती तथा तीन टांग की छतरी क्षेत्र में घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा।

भाटी ने बडे और बुजूर्गों के चरण स्पर्श कर जीत का आशीर्वाद लिया तथा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वार्ड में कई जगह भाटी का जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं ने भाटी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की तथा उन्हें भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया।

जनसम्पर्क के दौरान पूर्व पार्षद सुनील मोतीयानी,, मुस्तकीम अहमद, अमन, यतीन्द्र
सिंह, रवि लुहार, विष्णु गौड, राम अवतार बैरवा, प्रकाश पारवानी, रमेश मूलचन्दानी समेत अनेक कार्यकर्ता साथ रहे।

सघन चुनाव प्रचार के दौरान सिख समाज के प्रथम गुरू नानक देव की जयंती पर पटेल मैदान में आयोजित शबद कीर्तन में कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी भी शरीक हुए और लंगर ग्रहण किया।

शाम को वार्ड नंबर 39 के पार्षद एवं दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष कैलाश कोमल और कार्यकर्ताओं के साथ भाटी ने कल्याणीपुरा, बैरवा बस्ती, गुर्जर बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, रैगर बस्ती आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क किया।

इस दौरान देवाजी फामडा, रामस्वरूप सेन, बलदेव गुर्जर, ताराचन्द वाल्मीकि, सैमुअल, चेतन, नवीन कोमल, राजेश गोरा समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी भाटी को अपने वार्ड में भरपूर मतों से जीत का भरोसा दिलाया साथ ही वार्ड के हर घर तक पहुंचकर संपर्क कराया।

क्षेत्रवासियों ने हेमन्त भाटी को विजयश्री का भरपूर आशीर्वाद दिया। भाटी ने क्षेत्रीय मतदाताओं को विश्वास दिलाया की कांग्रेस पार्टी के जिम्मेदार सिपाही की तरह वे हमेशा की तरह उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी के चुनाव प्रचार में पत्नी भी कूदी

विधानसभा चुनाव में अजमेर दक्षिण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी के प्रचार में उनकी पत्नी सुनीता भाटी भी पूरा सहयोग कर रही है। पति की जीत सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को उन्होंने जादूघर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया।