Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jammu and Kashmir : Former SPO abducted, killed by terrorists-जम्मू एंड कश्मीर के शोपियां में अपहृत पूर्व एसपीओ की हत्या - Sabguru News
होम Headlines जम्मू एंड कश्मीर के शोपियां में अपहृत पूर्व एसपीओ की हत्या

जम्मू एंड कश्मीर के शोपियां में अपहृत पूर्व एसपीओ की हत्या

0
जम्मू एंड कश्मीर के शोपियां में अपहृत पूर्व एसपीओ की हत्या

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक पूर्व विशेष अधिकारी (एसपीओ) की आतंकवादियों ने अपहरण करने के चंद घंटे के भीतर ही हत्या कर दी जबकि शुक्रवार को अगवा किए गए दो नागरिकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम को अज्ञात बंदूकधारियों ने शोपियां के रेबन निवासी पूर्व एसपीओ बशरत अहमद वागे तथा दो अन्य नागरिकों का अपहरण कर लिया था। सुरक्षा बलों ने सभी अपहृतों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरु किया। बशरत का शव कल रात बरामद किया गया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट में कहा कि शोपियां में बर्बर आतंकवादी घटना में आतंकवादियों ने अपहरण के बाद रेबन निवासी बशरत को मार डाला। पुलिस ने इस अपराध का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

शोपियां में पिछले हफ्ते बंदूकधारियों ने नौ लोगों का अपहरण कर लिया था जिनमें से सात को बाद में रिहा कर दिया गया जबकि दो युवकों की हत्या कर दी गई।