Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan assembly elections 2018 : CM Vasundhara Raje election campaign in kishangarh-सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस अभी तक असमंजस : वसुंधरा राजे - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस अभी तक असमंजस : वसुंधरा राजे

सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस अभी तक असमंजस : वसुंधरा राजे

0
सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस अभी तक असमंजस : वसुंधरा राजे
rajasthan assembly elections 2018 : CM Vasundhara Raje election campaign in kishangarh
rajasthan assembly elections 2018 : CM Vasundhara Raje election campaign in kishangarh

अजमेर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का मुख्य मंत्री चेहरा कौन है किसी को नहीं पता। वहां इसे लेकर करोड़पति का खेल चल रहा है।

मुख्यमंत्री आज अजमेर जिले के किशनगढ़ के रविंद्र रंगमंच पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विकास चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाने में माहिर है लेकिन जवाब देने में नहीं।

उन्होंने हमसे हिसाब मांगा हमने हिसाब दिया। बीस साल से गरीबी हटाओ की उन्होंने बात कही लेकिन उन्होंने अपने परिवार की गरीबी हटाई। कांग्रेस शासन में गरीबों को अनाज नहीं मिला लेकिन भाजपा राज में समय पर राशन का वितरण हुआ और अब इस राशन वितरण में भ्रष्टाचार भी नहीं हो सकता क्योंकि इसका वितरण पोस मशीन के जरिए किसी जाता है।

उन्होंने कहा कि हमने अपने शासन में जनता की मांग के अनुरुप उनकी क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए बजट बनाया और राजस्थान के विकास को गति दी। चौबीस घंटे काम कर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाया। जितनी जनकल्याणकारी विकास योजनाएं भाजपा के वर्तमान शासन में हुई उतनी आज से पहले कभी किसी के शासन में नहीं हुई।

हमने महिलाओं को शक्तिशाली और सशक्त बनाने के लिए भामाशाह कार्ड के जरिए उसे परिवार का मुखिया बनाया लेकिन कांग्रेस ने भामाशाह कार्ड को फाड़ने की बात कहकर महिलाओं के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ किया। गौरतलब है कि किशनगढ़ जाट बहुल क्षेत्र है और यहां कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी की ओर से बागी मैदान में डटे हुए हैं।