Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नवंबर 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines नवंबर 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नवंबर 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
नवंबर 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Donald George Bradman
Donald George Bradman
Donald George Bradman

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 26 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1527- पोप क्लीमेंस (सप्तम) ने सम्राट कैरल पहले के साथ समझौता किया।
1688- फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1703- भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मरे।
1754- प्रसिद्ध जर्मन लेखक जॉर्ज फॉस्टर का जन्म हुआ।
1885- पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
1932- महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन पूरे किये।
1948- नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949- आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
1960- भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरू हुई।
1967- लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
1974- नेपाल में सस्पेंशन ब्रिज के ध्वस्त होने से करीब 140 लोग मरे।
1984- इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
2008- मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गये।