Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Death toll from Uganda boat cruise accident jumps to 29यूगांडा नाव दुर्घटना में 29 की मौत, 60 से अधिक डूबे - Sabguru News -
होम Headlines यूगांडा नाव दुर्घटना में 29 की मौत, 60 से अधिक डूबे

यूगांडा नाव दुर्घटना में 29 की मौत, 60 से अधिक डूबे

0
यूगांडा नाव दुर्घटना में 29 की मौत, 60 से अधिक डूबे
Death toll from Uganda boat cruise accident jumps to 29
Death toll from Uganda boat cruise accident jumps to 29
Death toll from Uganda boat cruise accident jumps to 29

कम्पाला। यूगांडा के मुकोनो जिले के विक्टोरिया झील में शनिवार देर रात नाव के डूबने की दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक की डूबने की आशंका है।

पुलिस सूत्रों ने अफ्रीका की सबसे बड़ी झील में लगभग 100 लोगों को ले जा रही नौका मौसम खराब होने के कारण डूब गई। युगांडा पुलिस के संचालन के निदेशक असुमन मुगेनई ने बताया कि 22 शवों को बाहर निकाल लिया गया है और 26 लोगों को बचा लिया गया है। नाव पर 90 से अधिक लोग सवार थे।

राजधानी कंपाला के नजदीक मुकोनो जिले के मुतिमा से थोड़ी दूरी पर नाव डूबने से पहले उसमें पार्टी चल रही थी और लोग संगीत की धुनों में थिरक रहे थे। मुगेनई ने कहा नाव में क्षमता से अधिक यात्री होने और मौसम खराब होने से दुर्घटना हाेने की संभावना है। उन्होंने नाव में यांत्रिकी खराबी पर भी संदेह व्यक्त किया।

स्थानीय सरकारी अधिकारी रिचर्ड किकोंगो ने एक बड़े तूफान आने और मौसम खराब होने से भी नाव दुर्घटना की आशंका व्यक्त की गई है।

किकोंगो ने कहा कि डूब कर मरने वालों में अधिकतर यात्री हैं। दो छोटी नावों में सवार मछुआरों ने देखा कि नाव डूब रही है और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। लोगों ने नावों पर कूदने की कोशिश की लेकिन वे बहुत अधिक थे और जिन्हें बचाया नहीं जा सका। मरने वालों में बचावकर्ता भी शामिल हैं।