Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan assembly elections 2018 : yogi adityanath visits ajmer-देश में विकास के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं : योगी आदित्यनाथ - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer देश में विकास के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं : योगी आदित्यनाथ

देश में विकास के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं : योगी आदित्यनाथ

0
देश में विकास के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं : योगी आदित्यनाथ

अजमेर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में विकास और सुशासन के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं है।

योगी आदित्यनाथ आज यहां आजाद पार्क में अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण एवं पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

इसके लिए किसी अन्य पर विश्वास नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने अपने पचास साल के शासन में कोई व्यवस्था नहीं की और कांग्रेस की स्वयं की बीमारु प्रवृत्ति ने देश एवं प्रदेशों को बीमारू बनाया है।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का डीएनए टेस्ट करा लिया जाए तो उसमें विकास नहीं निकलेगा। उनके शासन में केवल एक परिवार का विकास होता आ रहा है। उन्होंने देश के गरीबों को और गरीब कर दिया।

उन्होंने देश की सीमाओं पर राजस्थान के जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां के जवान समर्पित भाव से देश की रक्षा करते हैं और कांग्रेस का नेतृत्व नक्सलवादियों को क्रांतिकारी कहने पर भी नहीं कतराते।

उन्होंने कांग्रेस और भ्रष्टाचार को पर्याय बताते हुए कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार कूट कूटकर भरा है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका है अब कांग्रेस मुक्त भारत चाहिए। उन्होनें देश के वर्तमान में हो रहे चुनावों में पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में मोदी ही लोकप्रियता एवं कार्यों में अमिट छाप छोड़ी है।

इनमें सातवां राज्य मिजोरम शामिल हो रहा है जहां भाजपा की सरकार पहली बार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में सरकारें विकास के नाम पर बनेगी। भाजपा के सुशासन और विकास के जरिए ही आज देश में सड़क, पानी, बिजली, रोजगार के साधन उपलब्ध हुए हैं।

उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने झूठ बोलने का कारखाना बंद करें। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सत्रह चुनाव हार चुकी है, वह देश की जनता पर रहम करें। उन्होंने कांग्रेस को नेतृत्वहीन बताते हुए कहा कि अगर नेतृत्वहीन को अपनाया तो जनता को परिणाम भुगतना पड़ेगा।