Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
congress candidate from ajmer south seat hemant bhati poll campaign in ward 18 and 21-भाजपा का घोषणा पत्र महज झूठ का पुलिंदा : हेमन्त भाटी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा का घोषणा पत्र महज झूठ का पुलिंदा : हेमन्त भाटी

भाजपा का घोषणा पत्र महज झूठ का पुलिंदा : हेमन्त भाटी

0
भाजपा का घोषणा पत्र महज झूठ का पुलिंदा : हेमन्त भाटी
congress candidate from ajmer south seat hemant bhati poll campaign in ward 18 and 21
congress candidate from ajmer south seat hemant bhati poll campaign in ward 18 and 21

अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी ने कहा है कि पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश को काफी पिछड़ेपन की तरफ धकेल दिया है। बिजली निगमों का निजीकरण कर उन्हें जनता को लूटने की छूट दे दी। अब घोषणा पत्र के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश में जुटी है। जनता भी समझ रही है कि बीजेपी का घोषणा पत्र महज झूठ का पुलिंदा है।

भाटी बुधवार को विभिन्न वार्डों में जनसम्पर्क के दौरान आमजन से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर साल तीस हजार लोगों को रोजगार देने का जो वादा किया है, वह युवा बेरोजगारों के साथ सबसे बड़ा छलावा है। भाजपा ने पिछले चुनाव में 15 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, जिसे वह आज तक पूरा नहीं कर पाई है। ताजा घोषणा पत्र में एक बार फिर बेरोजगारों को छलने का दाव चला है।

युवा बेरोजगार भाजपा की छलावा नीति को अच्छी तरह समझ चुका है, इसलिए अब वह भाजपा के झांसे में आने वाला नहीं है। भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सभी बिजली निगमों का निजीकरण कर एक तरह से इनका अस्तित्व खत्म कर दिया है। यह निगम केवल दिखावे और खानापूर्ति वाले बनकर रह गए हैं। उपभोक्ता बिजली के बिलों की मार से बुरी तरह आहत हैं और उसका आर्थिक बजट गड़बड़ा गया है। दुखी आमजन अब भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने को आतुर हैं।

जनसंपर्क के दौरान भाटी ने सुबह वार्ड 38 में आमजन से समर्थन और वोट की अपील की तथा घर घर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। क्षेत्र में भाटी के समर्थन में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए तथा उन्होंने नारों से क्षेत्र को गूंजा दिया। पार्षद ललित वर्मा, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राणावत, कपिल लोहिया, बन्टी, रमेश, लेखराज राजोरिया, प्रीतम सिंह भाटी आदि संपर्क के दौरान उनके साथ रहे।

इसी तरह भाटी ने वार्ड 21 में पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनसम्पर्क किया। वार्ड अध्यक्ष राकेश किवानी, ईश्वर चांदवानी, महेश, पप्पू शर्मा, राजकुमार तुलसियानी, पंकज तुलसियानी, कन्हैयालाल, गीता सोनवाल, नन्दूजी आदि साथ रहे। भाटी ने वार्ड 18 में पार्षद उर्मिला नायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर अनिल नायक, इन्दुजी, सम्पत देवी, शकुन्तला देवी, हेमेन्द्र नायक, रेखा, लक्ष्मी, पार्षद रेखा पिंगोलिया,
सुनील लारा, बीरम सिंह, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

भाटी के समर्थन में महिलाओं ने किया व्यापक दौरा

सुनिता भाटी और अलका भाटी की अगुवाई में महिलाओं की टीम ने वार्ड 26 में व्यापक जनसम्पर्क किया। उनके साथ ख्याति ज्योति अरोड़ा, रिद्धिमा शास्त्री, गुड्डी दुआ, भारती बसंतानी, रजनी हरीश शर्मा, नीता टंडन, हेमलता, रेखा, पांची बाई, जीनत, फिरोज सुल्ताना, वार्ड अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, हेमन्त कुमार, कमल, फारूख, तरूण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

वार्ड 32 में कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम वार्ड 32 में जोश खरोश के साथ प्रत्याशी हेमन्त भाटी के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। इससे वार्ड का माहौल कांग्रेस के रंग में रंग गया। कार्यकर्ता अपने हाथों में मशाल लेकर कांग्रेस जिंदाबाद, हेमंत भाटी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। उन्होंने वार्ड के सभी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मत व समर्थन देने का आग्रह किया।