Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp candidate sushil kanwar palara from masuda seat poll campaign-मसूदा से चुनाव प्रचार गर्माया, पलाड़ा का बिजयनगर कृषि मंडी क्षेत्र में जनसंपंर्क - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer मसूदा से चुनाव प्रचार गर्माया, पलाड़ा का बिजयनगर कृषि मंडी क्षेत्र में जनसंपंर्क

मसूदा से चुनाव प्रचार गर्माया, पलाड़ा का बिजयनगर कृषि मंडी क्षेत्र में जनसंपंर्क

0
मसूदा से चुनाव प्रचार गर्माया, पलाड़ा का बिजयनगर कृषि मंडी क्षेत्र में जनसंपंर्क

अजमेर। मसूदा विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनावी जोर गर्मा रहा है। भाजपा से प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा, कांग्रेस से राकेश पारीक व रालोपा के हाजी कय्यूम खान सहित निर्दलीय प्रत्याशी जनसंपर्क कर मतदाताओं पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा तथा भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने शनिवार को बिजयनगर कृषि मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया और मतदाताओं से वोट की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पलाड़ा दंपती का भव्य स्वागत कर अपना समर्थन दिया। प्रत्याशी पलाड़ा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने सरकारी योजनाओं द्वारा मसूदा क्षेत्र का विकास कराया है, जिसका जनता को सीधा लाभ मिला है।

कांग्रेस के कार्यकाल में मसूदा क्षेत्र विकास को तरस रहा था और लोग समस्याओं से जूझ रहे थे, जिनको भाजपा ने खुशहाली दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों व व्यापारियों की सुध ली है। भाजपा नेता पलाड़ा ने कहा कि भाजपा ने किसानों के हितों की योजनाएं लागू की। योजनाओं से किसानों का जीवन स्तर ऊपर उठा है। मसूदा को महाविद्यालय की सौगात मिली है और गांवों में सड़कों, बिजली व पेयजल के अहम कार्य हुए।

बिजयनगर में जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा के लिए भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने कृषि उपज मंडी में व्यापारियों एवं किसानों से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा।

भाजपा नेता पलाड़ा के कृषि उपज मंडी पहुंचने पर मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रकाश लोढा, फल मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष भागचंद चौधरी, भंवरलाल कोठारी, दौलत राम मानकचन्दानी, ज्ञानचंद खाव्या, लक्ष्मी लाल देशरला, शिवराज लुणावत, यशपाल छाजेड़, शांतिलाल बुरड़, सत्यनारायण कोठारी, चिरंजीलाल नवाल, नेमीचंद भंडारी, प्रेम चंद जैन, नौरतमल भटेवड़ा, नौरतमल रांका सहित व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया व पलाड़ा को फलों से तोला। पलाड़ा के साथ प्राज्ञ जैन युवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपतराज चपलोत, अर्जुन कुशवाह, मदनगोपाल बाल्दी, मीठुलाल रांका, आशीष सांड, मुकेश संचेती आदि जैन युवा मंडल के कार्यकत्र्ता साथ रहे। ग्राम बाड़ी में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सेव व पेठे से पलाड़ा दंपती को तोल कर उनका स्वागत किया।

ब्राह्मण समाज ने की अपील

ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष व अजमेर जिले के सर्व ब्राम्हण समाज के प्रवक्ता रूपेंद्र शर्मा (बंटी) ने पूरे विधानसभा मसूदा क्षेत्र के ब्राह्मण समाज से भाजपा प्रत्याशी पलाड़ा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की व पलाड़ा दंपती को विश्वास दिलाया कि पूरा ब्राह्मण समाज साथ में है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामदेव पांड्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मीचंद व्यास, जगदेवसिंह राठौड़, महामंत्री ओमप्रकाश जेदिया, विष्णु चौधरी, मनोज तिवाड़ी, आई टी सयोंजक मुकेश, विनोद, सयोजक पूर्व सरपंच रामचन्द्र व्यास, अविनास जोशी, प्रधुम्न व्यास, शिवदयाल, शंकरलाल लोहार, रामगोपाल जोशी, पवन जोशी, सांवरलाल शर्मा, अस्वनी व्यास, लादूराम शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश पांड्या, अनिल तिवारी, भागचंद पांड्या, ताराचंद तिवारी, भागचंद व्यास, मुकेश पांड्या, विष्णु जोशी, भंवर शर्मा, प्रदीप शर्मा, गोपेश व्यास, राजेन्द्र शर्मा, रामगोपाल तिवारी, नानूराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मीचंद व्यास ने किया। गांवों में हुए जनसम्पर्क में प्रधान नारायण सिंह रावत, उप प्रधान बृजराज सिंह, मण्डल अध्यक्ष मसूदा हरिसिंह राठौड़, रामगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामदेव पांड्या, जिला परिषद सदस्य विजय सिंह, खरवा मण्डल अध्यक्ष हरदेव सिंह रावत, गोविंद धूत आदि मौजूद रहे।