Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
manoj tiwari addressing public meeting in support of bjp candidate arun chaturvedi from civil line seat jaipur-राजस्थान की ओर देखकर राहुल न टपकाएं लार : मनोज तिवारी - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान की ओर देखकर राहुल न टपकाएं लार : मनोज तिवारी

राजस्थान की ओर देखकर राहुल न टपकाएं लार : मनोज तिवारी

0
राजस्थान की ओर देखकर राहुल न टपकाएं लार : मनोज तिवारी

जयपुर। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री तथा सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. अरूण चतुर्वेदी के समर्थन में रांकडी, पंचमुखी चौराहे पर आयोजित आम सभा को सम्बोधित करते हुए दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस की चाल समझ चुकी है। राहुल गांधी राजस्थान की ओर देखकर लार टपकाना बन्द करें क्योकि यहां पुनः भाजपा की सरकार आने वाली है।

सिविल लाइन्स से भाजपा को जीताकर हमें प्रदेश में कल्याणकारी सरकार बनानी है। उन्होेने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने के लिए हमें विधानसभा से लेकर लोकसभा तक कडी से कडी जोडनी है। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ सबका विकास’ के ध्येय को लेकर काम करती है। तिवारी ने अपने उद्बोधन के दौरान कई गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

डाॅ. अरूण चतुर्वेदी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र में अराजकता का माहौल था, जमीनों पर कब्जे होते थे। भय का माहौल था, बहिन बेटिया सुरक्षित नही थी। भाजपा ने जब से सिविल लाइन्स की जिम्मेदारी संभाली है तब से विकास के मुद्दों पर काम प्रारम्भ हो गए हैं।

डाॅ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबन्ध लगाने की बात करती है और आतकवादियों के घर जाकर चिकिन बिरियानी खाती है। भाजपा ने बिजली पानी, सडक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद््दों पर काम करते हुए सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने का प्रयास किया। भाजपा सरकार ने अमानीशाह के नाले को द्रव्यवती नदी के रूप में विकसित करने का काम किया गया है।

इससे पहले डाॅ. अरूण चतुर्वेदी ने सुबह श्यामनगर वार्ड 29, मोदीनगर, पंचशील काॅलोनी, निर्मोही नगर, बनीपार्क, वार्ड-26, कांति नगर में जनसम्पर्क किया। चतुर्वेदी ने शांतिनगर, वार्ड 22, गणेश काॅलोनी परिवहन नगर, जय भवानी नगर, भारतेन्दु नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया।