Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 03 in history : What happened on 3 December in Indian and World History-दिसंबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। विश्व इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1790 – लार्ड कार्नवालिस ने मुर्शिदाबाद के नवाब से आपराधिक मामले छीनकर अपने हाथ में लिया।
1796 – बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1882 – प्रसिद्ध चित्रकार एवं संविधान की मूल कृति के डिजाइनर नंदलाल बोस का जन्म।
1884 – भारत के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म।
1889 – क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म।
1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1937 – भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ।
1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत।
1967 – भारत के पहले रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1979 – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का निधन।
1982 – भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोगों की मौत और हजारों लोग शारीरिक विकृति के शिकार हुए।
1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से शुरू करने के लिए सहमत हुए।
2011 – फिल्म अभिनेता देवा अानंद का निधन।
2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।