Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
What happened on 4 december in Indian and World History-दिसंबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 4 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1796 – बाजीराव द्वितीय मराठा साम्राज्य के पेशवा नियुक्त।
1860 – गोवा के मडगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1888 – इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म।
1910 – भारत के आठवें राष्ट्रपति रामास्वामी वेंकटरमन का जन्म हुआ।
1919 – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म हुआ।
1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत छा जाने से हजारों लोगों की मौत हुई।
1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एंव विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर हुए।
1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
1971 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया। 1971 – भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना और कराची पर हमला किया।
1977 – मिस्र के खिलाफ अरब मोर्चा के गठन हुआ।
1984 – हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1996 – अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल अभियान शुरू किया।
2006 – फिलीपींस के एक गांव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008 – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।