Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 07 : What happened on 7 december in Indian and World History-दिसंबर 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 07 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
1941 – जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गए।
1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
1972 – अमरीका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
1983 – मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 लोगों की मौत।
1995 – दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी। भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
1988 – अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
2002 – तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
2003 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
2004 – हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 – यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकी कारणों से स्थगित।
2008 – भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
2009 – डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन की शुरुआत।
2016 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक एवं अधिवक्ता चो रामास्वामी का निधन।