Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ram temple to be built in Ayodhya : Giriraj Singh-अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा: गिरिराज सिंह - Sabguru News
होम Headlines अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा: गिरिराज सिंह

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा: गिरिराज सिंह

0
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा: गिरिराज सिंह

कानपुर। केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। इस पर कोई कुछ भी कहे, कोई फर्क नहीं पड़ता।

सिंह ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि राम मंदिर 100 करोड़ हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है। करोड़ों हिन्दुओं की भावना को देखते हुए भगवान श्रीराम का मंदिर हर हाल में बनकर रहेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुुए कहा कांग्रेस नहीं चाहती है कि जल्द मंदिर निर्माण हो, इसलिए देरी हो रही है।

उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की जनसभा में पाक जिन्दाबाद के नारे लगाए जाने के सवाल पर कहा कि सिद्धू जैसे लोगों के कार्यक्रमों के डायरेक्टर राहुल गांधी है। देश की जनता कांग्रेस और राहुल गांधी के इरादों को समझ चुकी है। जनता उनके मंसूबों में अब फंसने वाली नहीं है। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मुहं की खानी पड़ेगी।