Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 11 in history : What happened on 11 december in Indian and World History-दिसंबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 11 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
1810- फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अल्फ्रेड डोमोसे का पेरिस में जन्म हुआ।
1845- प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध शुरू।
1858- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1922- भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार का जन्‍म।
1935- भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म।
1937- यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946- यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1946- राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1964- संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की स्थापना हुई।
1969- शतरंज के बादशाह विश्‍वनाथ आनंद का जन्‍म।
1994- रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।
1997- विश्व के सभी देश ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए सहमत हुए।
2012- भारतीय शास्त्रीय संगीत को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने वाले मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन हुआ।
2016- मिस्र की राजधानी काहिरा में बमबारी में 25 मरे 45 घायल।