Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Hanging guilty of girl child after rape - बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा - Sabguru News
होम Law and Order बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा

बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा

0
बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा
Hanging guilty of girl child after rape
Hanging guilty of girl child after rape
Hanging guilty of girl child after rape

कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले की एक अदालत ने एक बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले के एक अभियुक्त को आज दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड की सजा सुनायी।

जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश माधुरी राज लालजी की अदालत में इस मामले की सुनवाई की गयी, जिसमें छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी श्याम सिंह को फांसी की सजा से दंडित किया गया। आराेपी ने छह माह पूर्व इस वारदात को अंजाम दिया था।

अभियोजन के अनुसार 5 जून 2018 को आरोपी श्याम सिंह (22) ने स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र चरगंवा ग्राम की एक बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में उसके शव को एक बोरे में बंद कर शव को एक कुएं में फेंक दिया था।