Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
three women die, Five missing as boat capsizes into Yamuna river in Prayagraj-प्रयागराज यमुना में नाव पलटी, तीन महिलाओं की मृत्यु, पांच लापता - Sabguru News
होम UP Allahabad प्रयागराज यमुना में नाव पलटी, तीन महिलाओं की मृत्यु, पांच लापता

प्रयागराज यमुना में नाव पलटी, तीन महिलाओं की मृत्यु, पांच लापता

0
प्रयागराज यमुना में नाव पलटी, तीन महिलाओं की मृत्यु, पांच लापता
three women die, Five missing as boat capsizes into Yamuna river in Prayagraj
three women die, Five missing as boat capsizes into Yamuna river in Prayagraj

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज स्थित यमुना नदी में सोमवार को एक नाव के पलट जाने से उसपर सवार 14 लोगों में से तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि अन्य पांच की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर से 12 लोग संगम में अस्थि विसर्जन करने आए थे। शाम को नाविक एवं एक पण्डा समेत कुल 14 लोग नाव पर सवार होकर संगम में अस्थि विसर्जन कराने जा रहे थे, तभी अचानक नाव पलट गई। नाविक एवं एक पण्डा और चार अस्थि विसर्जन करने वालों को बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि गोताखोरों ने तीन महिलाओं को गंभीर हालत में बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा गया था। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। लापता पांच लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि यमुना में गहराई अधिक होने के कारण तलाश में परेशानी हो रही है।

महाराष्ट्र के नागपुर से 12 लोगों के साथ नानी की अस्थि विसर्जित करने आए मनोहर वैश्य ने बताया कि वह लोग संगम में अस्थि विसर्जित कर लौट रहे थे। नाव में पानी भरना शुरू हुआ तो उन्होंने नाविक से नाव में पानी भरने की बात कही। नाविक ने उन्हें कहा कि डरने की बात नहीं और शांत करा दिया। देखते ही देखते नाव संगम में डूब गई।

योगी ने नाव दुर्घटना पर दुःख जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में यमुना नदी में घटित नाव दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। योगी ने इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने इस नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमों को भी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।