Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress workers Celebrating win at sachin pilot and ashok gehlot residence in Rajasthan-राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ता जीत पर मना रहे जश्न - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ता जीत पर मना रहे जश्न

राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ता जीत पर मना रहे जश्न

0
राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ता जीत पर मना रहे जश्न
Congress workers Celebrating win at sachin pilot and ashok gehlot residence in Rajasthan
Congress workers Celebrating win at sachin pilot and ashok gehlot residence in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान की पन्द्रहवीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सरकार बनाने की संभावना बनते ही कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी की लहर दौड़ गई और आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाने लगे हैं।

मतगणना में कांग्रेस के पक्ष में रुझान आना शुरु होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा होने लगे और पटाखे फोड़कर आतिशबाजी कर तथा मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निवास जालूपुरा में भी कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी कर पटाखे फोड़ते रहे। इस दौरान समर्थक मुख्यमंत्री कैसा हो सचिन पायलट जैसा हो के नारे लगाते रहे तथा श्री पायलट को जीत की बधाइयां दी गई।

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिविल लाइंस स्थित निवास पर भी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भीड़ एकत्रित हो गई और जीत पर खुशियां मनाई और श्री गहलोत को बधाई दी।

उधर, कांग्रेस नेता सरकार बनाने पर मंथन शुरु कर दिया है और राज्य में पार्टी प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि बुधवार निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाकर नेता चुनने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

कौन कहां से जीता

विधानसभा का नाम–प्रत्याशी–पार्टी
श्रीकरणपुर- गुरमीत सिंह कुन्नर- कांग्रेस
रायसिंह नगर- बलवीर सिंह लूथरा- भाजपा
अनूपगढ़- संतोष -भाजपा
हनुमानगढ़- विनोद कुमार चौधरी- कांग्रेस
खाजूवाला- गोविंद राम जीते-कांग्रेस
लूणकरणसर-सुमित गोदारा- भाजपा
नोखा- बिहारी लाल बिश्नोई-भाजपा
श्रीडूंगरगढ़- गिरधारी लाल- माकपा
सादुलपुर- कृष्णा पूनिया-कांग्रेस
सुजानगढ़- मास्टर भंवरलाल मेघवाल- कांग्रेस
पिलानी- जेपी चन्देलिया-कांग्रेस
झुंझुनूं- बृजेन्द्र सिंह ओला- कांग्रेस
नवलगढ़- राजकुमार शर्मा- कांग्रेस
उदयपुरवाटी- राजेन्द्र सिंह गुढ़ा- बसपा
झोटवाड़ा- लालचंद कटारिया- कांग्रेस
सिविल लाइंस- प्रताप सिंह खाचरियावास-कांग्रेस
मालवीयनगर- कालिचरण सराफ- भाजपा
सांगानेर- अशोक लाहोटी- भाजपा
चाकसू- वेदप्रकाश सोलंकी- कांग्रेस
किशनगढ़ बास- दीपचंद – बसपा
तिजारा- संदीप कुमार- बसपा
मुण्डावर- मंजीत धर्मपाल चौधरी- भाजपा
बहरोड़- बलजीत यादव- निर्दलीय
बानसूर- शकुंतला रावत- कांग्रेस
थानागाजी- कांती प्रसाद मीणा- निर्दलीय
अलवर ग्रामीण- टीकाराम जुली- कांग्रेस
अलवर शहर- संजय शर्मा- भाजपा
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़- जोहरीलाल मीणा- कांग्रेस
कठूमर- बाबूलाल- कांग्रेस
कामां- जाहिदा खान- कांग्रेस
नगर- वाजिब अली- बसपा
राजाखेड़ा- रोहित बोहरा- कांग्रेस
सिकराय- ममता भुपेश- कांग्रेस
लालसोट- परसादी लाल- कांग्रेस
बामनवास- इंदिरा- कांग्रेस
खंडार- अशोक- कांग्रेस
निवाई- प्रशांत बैरवा- कांग्रेस
टोंक- सचिन पायलट-कांग्रेस
देवली-उनियारा- हरीश चन्द्र मीणा- कांग्रेस
किशनगढ़-सुरेश टाक- निर्दलीय
पुष्कर-सुरेश सिंह रावत- भाजपा
अजमेर नॉर्थ- वासुदेव देवनानी- भाजपा
अजमेर साउथ- अनिता भदेल- भाजपा
मसूदा- राकेश पारीक- कांग्रेस
नसीराबाद- रामस्वरूप लाम्बा- भाजपा
केकड़ी- रघु शर्मा- कांग्रेस
डीडवाना-चेतन सिंह चौधरी- कांग्रेस
परबतसर- रामनिवास गवड़िया- कांग्रेस
डेगाना- विजयपाल मिर्धा-कांग्रेस
मकराना- रूपाराम-भाजपा
खींवसर- हनुमान बेनीवाल- आरएलटीपी
सोजत- शोभा चौहान- भाजपा
लोहावट- किशनराम बिश्नोई- कांग्रेस
सरदारपुरा- अशोक गहलोत- कांग्रेस
ओसियां- दिव्या मदेरणा-कांग्रेस
जैसलमेर- रूपाराम डूडी- कांग्रेस
शिव-अमीन खान- कांग्रेस
बाड़मेर- मेवाराम जैन-कांग्रेस
पचपदरा- मदन प्रजापत- कांग्रेस
चोहटन- पदमा राम-कांग्रेस
आहोर- छगन सिंह- भाजपा
जालोर- जोगेश्वर गर्ग- भाजपा
सिरोही- संयम लोढ़ा- निर्दलीय
रेवदर- जगसीराम- भाजपा
पिंडवाड़ा-आबू- समाराम गरासिया- भाजपा
उदयपुर शहर- गुलाबचंद कटारिया- भाजपा
मावली- धर्मनारायाण जोशी- भाजपा
धरियावाद- गोत्तम लाल- भाजपा
प्रतापगढ़- रामलाल- कांग्रेस
डूंगरपुर- गणेश घोघरा- कांग्रेस
आसपुर-गोपिचंद मीणा- भाजपा
सागवाड़ा- रामप्रसाद- बीटीपी
चौरासी- राजकुमार रावत- बीटीपी
बागीदौरा- महेन्द्र जीत सिंह मालवीय-कांग्रेस
कुशलगढ़- रमीला खेड़िया- निर्दलीय
चित्तौड़गढ़- चंद्रभान सिंह आक्या- भाजपा
प्रतापगढ़-रामलाल-कांग्रेस
मांडल- रामलाल जाट- कांग्रेस
सहाड़ा- कैलाश चंद्र त्रिवेदी- कांग्रेस
भीलवाड़ा- विट्ठल शंकर अवस्थी-भाजपा
जहाजपुर-गोपीचंद मीणा- भाजपा
शाहपुरा- कैलाश चन्द मेघवाल- भाजपा
हिण्डोली- अशोक चांदना- कांग्रेस
केशोरायपाटन- चन्द्रकांता मेघवाल-भाजपा
पिपलदा- रामनारायण मीणा- कांग्रेस
कोटा नॉर्थ-शांति कुमार धारीवाल- कांग्रेस
रामगंज मंडी- मदन दिलावार- भाजपा
अंता- प्रमोद भाया- कांग्रेस
डग- कालूराम- भाजपा
झालरापाटन- वसुंधरा राजे- भाजपा
खानपुर- नरेन्द्र नागर- भाजपा
मनोहरथाना- गोविन्द प्रसाद- भाजपा