Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 13 in history : What happened on 13 december in Indian and World History-दिसंबर 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
saddam hussein captured on 12 december 2003
saddam hussein captured on 12 december 2003
saddam hussein captured on 12 december 2003

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
1986 – भारत की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन।
1989- गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी काे आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
2000- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे ‘कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2001- भारतीय संसद पर आतंकवादियों के हमले में सभी आतंकवादियों सहित 15 लोग मारे गये।
2003- इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर तिरकित के पास से पकड़ा
2014- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नाटो के काफिले पर हमले में दो अमरीकी सैनिक मारे गये।