Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mahesh Bhatt discusses link-up of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - महेश भट्ट ने की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिंकअप पर चर्चा - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood महेश भट्ट ने की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिंकअप पर चर्चा

महेश भट्ट ने की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिंकअप पर चर्चा

0
महेश भट्ट ने की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिंकअप पर चर्चा
Mahesh Bhatt discusses link-up of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
Mahesh Bhatt discusses link-up of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
Mahesh Bhatt discusses link-up of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

नयी दिल्ली । बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट ने अपनी पुत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लव लाइफ पर बयान दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिंकअप की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को कुबूल कर चुके हैं और अब दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं… वह बहुत अच्छे इंसान हैं. अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है।”

महेश भट्ट ने कहा, क्या वे शादी नाम के किसी मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं। जो एक ऐसी संस्था है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में भी सवाल किए जाते हैं। ये तो उन्हें खुद ही सोचना होगा। मैं इस बारे में कयास लगाने वाला कोई नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा या वे किस तरह से अपने रिश्ते को आगे बढाएंगे। यह एक जिंदगी है और जिंदगी को अपने नियमों के मुताबिक जिया जाना चाहिए। चलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं कि कल हमारे लिए क्या उपहार लेकर आ रहा है।”