Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Interpol red corner notice against Mehul Choksi - मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस - Sabguru News
होम Delhi मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

0
मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस
Interpol red corner notice against Mehul Choksi
Interpol red corner notice against Mehul Choksi
Interpol red corner notice against Mehul Choksi

नई दिल्ली। इंटरपोल ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13 हजार करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के सह-आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर (आरसी) नोटिस जारी किया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो सूत्रों ने आज यहां बताया कि इंटरपोल ने जांच एजेंसी के आग्रह पर चोकसी के खिलाफ गत बुधवार (12 दिसम्बर) को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। इस नोटिस के जारी होने के बाद भारतीय एजेंसियों के लिए चोकसी तक पहुंचना आसान होगा।

चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी हैं। इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में फरार होने वाले चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली है। उसने तथा उसकी कंपनियों ने बैंक से 7,000 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी की है।

चोकसी ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की सीबीआई की अर्जी के खिलाफ अपील की थी। चोकसी का आरोप है कि उसके खिलाफ मामले राजनीतिक षडयंत्र का नतीजा हैं। उसने भारत में जेल की स्थितियों, अपनी निजी सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सवाल भी उठाये हैं।

सूत्रों के अनुसार यह मामला इंटरपोल समिति की पांच सदस्यीय अदालत के पास गया था। रेड कॉर्नर नोटिस भगोड़े अपराधियों के लिए एक तरह का अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट होता है जिसमें इंटरपोल अपने सदस्य देशों से उन्हें गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने का अनुरोध करती है।