Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Maharashtra: Couple in Kolhapur kills two months old daughter by feeding her poison-कोल्हापुर में 2 माह की पुत्री की जहर खिलाकर हत्या करने वाले दंपती अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking कोल्हापुर में 2 माह की पुत्री की जहर खिलाकर हत्या करने वाले दंपती अरेस्ट

कोल्हापुर में 2 माह की पुत्री की जहर खिलाकर हत्या करने वाले दंपती अरेस्ट

0
कोल्हापुर में 2 माह की पुत्री की जहर खिलाकर हत्या करने वाले दंपती अरेस्ट
Maharashtra: Couple in Kolhapur kills two months old daughter by feeding her poison
Maharashtra: Couple in Kolhapur kills two months old daughter by feeding her poison

कोल्हापुर। कोल्हापुर जिले के सावर्डी गांव के दंपती को दो माह की पुत्री को जहर खिला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दंपती प्रकाश पाड्वे और उसकी पत्नी जयश्री पहले से ही एक दो वर्ष की लड़की है और दूसरी बार वह लड़का की इच्छा रखते थे लेकिन दूसरी भी लड़की पैदा हुई जिससे दंपती नाराज हो कर दो माह की लड़की की चार अक्टूबर को जहर खिला कर हत्या कर दी।

आरोपी अपना अपराध छुपाने के लिए लड़की को एक अस्पताल ले गए लेकिन लड़की की मृत्यु हो गई। यह मामला तब प्रकाश में आया जब डाक्टरों को दंपती पर शक हुआ क्योंकि दंपती लड़की का पोस्टमार्टम कराने का विरोध कर रहे थे।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बाद में स्वीकार किया कि उन्होंने लड़की को जहर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।