Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul gandhi quotes Tolstoy in appeal for patience-कांग्रेस कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाये रखने की राहुल गांधी ने की अपील - Sabguru News
होम Delhi कांग्रेस कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाये रखने की राहुल गांधी ने की अपील

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाये रखने की राहुल गांधी ने की अपील

0
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाये रखने की राहुल गांधी ने की अपील

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारी को लेकर गुरुवार को जोर-आजमाइश और कश्मकश के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने पोस्ट में लियो टॉलस्टाय के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि दो सबसे शक्तिशाली शूरवीर धैर्य और संयम है।

उन्होंने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार कमलनाथ और ज्योदिरादित्य सिंधिया के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

कांग्रेस अध्यक्ष का यह ट्वीट मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ और सिंधिया की दावेदारी को लेकर उपजे कश्मकश के बीच सामने आया है।

कौन बनेगा सीएम? दिनभर गर्माता रहा माहौल, सोनिया भी पहुंचीं

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री