Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 15 in history : What happened on 15 december in Indian and World History -दिसंबर 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
sardar vallabhbhai patel death anniversary 15 December 1950
sardar vallabhbhai patel death anniversary 15 December 1950
sardar vallabhbhai patel death anniversary 15 December 1950

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 15 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1749- छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1794- फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803- ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1916- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917- मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1950- भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन।
1953- भारत की एस. विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गईं।
1965- बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आए चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1976- न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1976- फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म हुआ।
1991- जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1997- अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
2001- इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
2010- ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
2014- सिडनी के एक कैफे में हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गए।