Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rajasthan Chief Minister's name likely to appear in noon - शाम 4 बजे होगा राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान - Sabguru News
होम Breaking शाम 4 बजे होगा राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

शाम 4 बजे होगा राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

0
शाम 4 बजे होगा राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
Rajasthan Chief Minister's name likely to appear in noon
Rajasthan Chief Minister's name likely to appear in noon
Rajasthan Chief Minister’s name likely to appear in noon

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तीन दिन बाद भी आलाकमान की चौखट पर टिकीं निगाहे लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कौन हो इस पर मंथन जारी है तथा शाम चार बजे तक नाम का ऐलान हो जाएगा। वहीं राज्य में राजधानी जयपुर सहित कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट में से मुख्यमंत्री के लिए एक के नाम पर मोहर लगा चुका है। बस नाम का खुलासा होना बाकी है। शुक्रवार को भी दोपहर तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उनके आवास पर बैठक का सिलसिला भी चला।

कांग्रेस नेताओं का कहना हैं कि दो दिन मध्यप्रदेश को लेकर लग गए और अब मुख्यमंत्री के लिए राजस्थान पर फैसला हो जाएगा। गहलोत तथा पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी से कई दौर की बातचीत पिछले दो दिन में हो चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस बहुमत जुटाने के बाद सत्ता बनाने का दावा पेश कर चुकी हैं। 199 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस 99 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी हैं और एक सीट उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने जीती हैं।

उधर चुनाव के नतीजे आने के चौथा दिन शुरु हो जाने के बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं होने से गहलोत एवं पायलट के समर्थकों की भीड़ जमा होने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर जयपुर में ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी शुरु कर दी हैं। इसके अलावा सभी जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं।