Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ashok Gehlot third time Chief Minister of Rajasthan and Deputy Chief Minister of Pilot - अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, पायलट उप मुख्यमंत्री - Sabguru News
होम Breaking अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, पायलट उप मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, पायलट उप मुख्यमंत्री

0
अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, पायलट उप मुख्यमंत्री
Ashok Gehlot third time Chief Minister of Rajasthan and Deputy Chief Minister of Pilot
Ashok Gehlot third time Chief Minister of Rajasthan and Deputy Chief Minister of Pilot
Ashok Gehlot third time Chief Minister of Rajasthan and Deputy Chief Minister of Pilot

जयपुर/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस को विजय मिलने के बाद वहां मुख्यमंत्री बनाने को लेकर दो दिन तक चली मंत्रणा और मंथन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहलोत और पायलट के नाम पर मुहर लगा दी।

राजस्थान कांग्रेस के पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को भीड़ भरे संवाददाता सम्मेलन में गहलोत की नए मुख्यमंत्री के रूप में नाम की घोषणा की। उन्हाेंने बताया कि पायलट राज्य के नए उप मुख्यमंत्री होंगे।

गौरतलब है कि गहलोत और पायलट में से किसे राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाये, इस मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर जबरदस्त मंथन चल रहा था और दोनों के समर्थक कांग्रेस हाई कमान पर अपने प्रिय नेता के लिए दबाव डाल रहे थे।

विधानसभा चुनाव में गहलोत सरदारपुरा से और पायलट टोंक से विजयी हुए हैं। गहलोत 1998 से 2003 तक और 2008 से 2013 तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं जबकि पायलट केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।

पांचवें उपमुख्यमंत्री होंगे सचिन पायलट

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट राज्य के पांचवें उपमुख्यमंत्री होंगे। पायलट टोंक से बनने वाले दूसरे उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इससे पहले टोंक के बनवारी लाल बैरवा गहलोत मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री रह चुके है। बैरवा के साथ कमला भी उपमुख्यमंत्री थी।

इनसे पहले कांग्रेस के टीकाराम पालीवाल जयनारायण व्यास मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बने थे।
भाजपा शासन में भी हरिशंकर भाभड़ा उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। पायलट पहली बार टोंक से विधायक चुने गए हैं तथा उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है।