Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 16 in history : What happened on 16 december in Indian and World History-दिसंबर 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 16 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
1631 – इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गए।
1707 -जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1862-नेपाल में संविधान लागू।
1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम और रानी मेरी ने स्वीकृत कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी
1920- चीन के कांसू प्रांत आए भूकंप के कारण से एक लाख से अधिक लोगों की मौत।
1927 आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डाॅन ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
1920 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी में नहर की खुदाई आरंभ की।
1937 – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म।
1951 -हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गई।
1958- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
1959- पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985 -तमिलनाजु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
1991 – कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993- नई दिल्ली में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
1094- पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
1999- गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इजरायल वार्ता विफल।
2002- बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।
2004- दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्‍ट +’ का शुभारंभ किया गया था।
2006- नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
2014 – पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक -ए- तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।