Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Firing between two sides in Jhansi - झांसी में दो पक्षों के बीच फायरिंग कई घायल - Sabguru News
होम UP Jhansi झांसी में दो पक्षों के बीच फायरिंग कई घायल

झांसी में दो पक्षों के बीच फायरिंग कई घायल

0
झांसी में दो पक्षों के बीच फायरिंग कई घायल
Firing between two sides in Jhansi
Firing between two sides in Jhansi
Firing between two sides in Jhansi

झांसी । उत्तर प्रदेश में झांसी के बरूआ सागर थाना क्षेत्र मे शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई जिसमें कई लोग जख्मी हो गयी।

पुलिस ने बताया कि बरूआसागर थाना क्षेत्र के तेंदोल गांव में पूर्व और वर्तमान प्रधान के लोगों के बीच हुए झगडे के बाद फायरिंग हुई जिसमें दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया।

तेंदोल गांव निवासी संतोष यादव पूर्व ग्राम प्रधान और विनोद यादव वर्तमान ग्राम प्रधान है। ग्राम प्रधानी को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर आज उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग होने लगी। दोनों पक्षों के बीच चली गोलियों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई।

गोली लगने से एक पक्ष के संतोष यादव, वीरेन्द्र यादव, भगवान सिंह यादव, रविन्द्र यादव, आकाश यादव, दीपचन्द्र यादव व दूसरे पक्ष से विनोद यादव, द्वरिका यादव, गोपी यादव, नीलू यादव, रामकिशोर यादव, रहीश यादव संतोष यादव राम सिंह यादव और रविन्द्र यादव घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया कि तेंदोल गांव में पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर आज विवाद हुआ। पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच कई मामलों को लेकर विवाद है जिसके चलते आज का विवाद इतना बढा कि फायरिंग हो गयी।

इस फायरिंग में दोनों ही ओर से लगभग छह सात लोग घायल हुए। घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों से बात की गयी है कोई भी खतरे की स्थिति में नहीं है। इस संबंध में तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच कर गहराई तक जायाजायेगा और विवाद को खत्म किया जायेगा । इस बीच गांव में आवश्यक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि ऐसी कोई घटना फिर न हो पाये।