Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ranveer Singh : I am not going to tone down just because I am married-शादी के बाद खुद में बदलाव नहीं चाहते रणवीर सिंह - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood शादी के बाद खुद में बदलाव नहीं चाहते रणवीर सिंह

शादी के बाद खुद में बदलाव नहीं चाहते रणवीर सिंह

0
शादी के बाद खुद में बदलाव नहीं चाहते रणवीर सिंह
Ranveer Singh : I am not going to tone down just because I am married
Ranveer Singh : I am not going to tone down just because I am married

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह शादी के बाद खुद में बदलाव नहीं लाना चाहते हैं।

रणवीर ने हाल ही में दीपिका पादुकोण से शादी की है। रणवीर शादी के बाद खुद में बदलाव नहीं लाना चाहते हैं। रणवीर का कहना है कि शादी के बाद भी अपने व्यक्तित्व को नहीं बदलेंगे और वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी दीपिका भी खुद में कोई बदलाव लाएं।

रणवीर ने कहा कि शादी मेरे लिए सबसे अच्छी चीज है। मुझे किसी तरह का जादू महसूस हो रहा है, किसी तरह की शक्ति, ऐसा लगता है कि मैं अजेय हूं। शादी कर मैं जमीन से जुड़ा और सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।

शादी के कारण मैंने अपने तौर तरीकों और व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं किया है। मुझे नहीं लगता कि मैं अब शादीशुदा हूं इसलिए मैं अपने पहनावे या तौर तरीकों को बदलूंगा और यदि यह कुदरती तौर पर हुआ तो मैं ऐसा होने दूंगा, उसे रोकूंगा नहीं।