Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 17 in history : What happened on 17 december in Indian and World History-दिसंबर 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 17 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1645 – मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन।
1777 – फ्रांस ने अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1807 – फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।
1903 – राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया।
1907 – उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
1914 – पोलैंड के लिमानोव में आॅस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
1914 – तुर्की के अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया।
1925 – तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1928 – भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सांडर्स की हत्या कर दी।
1938 – जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।
1940 – महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा युद्ध बंगलादेश के अस्तित्व में आने के साथ ही समाप्त हुआ।
1998 – अमरीकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाॅक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
2002 – तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
2005 – भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
2009 – लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28,000 से अधिक पशुओं की मौत।
2014 – अमरीका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।