Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Parineeti Chopra denies marriage rumours-परिणीति चोपडा कब शादी करेंगी - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood परिणीति चोपडा कब शादी करेंगी

परिणीति चोपडा कब शादी करेंगी

0
परिणीति चोपडा कब शादी करेंगी
Parineeti Chopra denies marriage rumours
Parineeti Chopra denies marriage rumours
Parineeti Chopra denies marriage rumours

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभी शादी नहीं करना चाहती। परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी हाल ही में निक जोनास के साथ हुई है।

प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर इन दिनों चर्चा हो रही है। परिणीति ने कहा है कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती है।

परिणीति चोपड़ा के फोटो वायरल

चर्चा है कि परिणीति चोपड़ा निर्देशक चरित देसाई के साथ शादी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में चरित देसाई परिणीति चोपड़ा के पीछे खड़े हैं और इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास और उनके दोस्त भी नज़र आ रहे हैं।

इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि परिणीति जल्द शादी कर सकती है लेकिन उन्होंने इसे अफवाह करार दिया है।

शादी के बाद खुद में बदलाव नहीं चाहते रणवीर सिंह