Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ashok Gehlot becomes 22nd Chief Minister of Rajasthan-अशोक गहलोत बने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री - Sabguru News
होम Breaking अशोक गहलोत बने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत बने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री

0
अशोक गहलोत बने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री
Ashok Gehlot becomes 22nd Chief Minister of Rajasthan
Ashok Gehlot becomes 22nd Chief Minister of Rajasthan
Ashok Gehlot becomes 22nd Chief Minister of Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत तीसरी बार तथा राज्य के 22वें मुख्यमंत्री बने हैं। गहलोत वर्ष 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और इसके बाद वर्ष 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

राज्य में अब तक कांग्रेस की दस बार तथा भारतीय जनता पार्टी की चार बार जबकि एक बार जनता पार्टी की सरकार बनी हैं। राज्य में अब तक कांग्रेस के मोहन लाल सुखाड़िया सबसे अधिक चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं जबकि कांग्रेस के हरिदेव जोशी भी तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

इसी तरह भैरोंसिंह शेखावत भी तीन बार मुख्यमंत्री बने जिनमें दो बार भाजपा एवं एक बार जनता पार्टी की सरकार में, इनके अलावा कांग्रेस के जयनारायण व्यास एवं शिवचरण माथुर तथा भाजपा की वसुंधरा राजे दो बार मुख्यमंत्री बनी।

इसी तरह कांग्रेस के हीरा लाल देवपुरा, जगन्नाथ पहाड़िया, बरकतुल्ला खां, टीकाराम पालीवाल को एक बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ। विधानसभा के गठन के बाद वर्ष 1952 में पहले विधानसभा चुनाव में तीन मार्च 1952 को टीकाराम पालीवाल पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने।

हालांकि राज्य के 1949 में गठन के समय हीरा लाल शास्त्री को सात अप्रेल 1949 को पहला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। इसके बाद सी एस वेंकटधारी एवं जयनारायण व्यास भी मुख्यमंत्री बने। राज्य में अब तक वर्ष 1967, 1973, 1980 एवं 1992 में चार बार राष्ट्रपति शासन भी लग चुका हैं।