Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 19 in history : What happened on 19 december in Indian and World History-दिसंबर 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
freedom fighters ram prasad bismil, ashfaqulla khan, roshan singh were hanged for a train robbery
freedom fighters ram prasad bismil, ashfaqulla khan, roshan singh were hanged for a train robbery

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 19 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1154 – किंग हेनरी द्वितीय को 21 साल की उम्र में इंग्लैंड के सम्राट की गद्दी सौंपी गई।
1842 – अमरीका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
1848 – महज 30 साल की आयु में ‘वूदरिंग हाइट्स‘ की लेखिका एमली ब्रूंटी का निधन।
1899 – मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्म।
1907 – अमरीकी राज्य पेंसिल्वेनिया के कोयले की खदान में हुये विस्फोट में 239 मजदूरों की मौत।
1919 – अमरीका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना।
1919 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म।
1921 – क्यूबा में 30 हजार विद्रोहियों ने तंबाकू और चीनी पर कर लगाए जाने का विरोध किया।
1927 – महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी।
1931 – जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1932 – बीबीसी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की आस्ट्रेलिया से शुरुआत की।
1934 – भारत की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ।
1941 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।
1950 – जेन इसेनहोवर उत्तरी अटलाटिंक गठबंधन के कमांडर बने।
1957 – लंदन और मास्को के बीच पहली बार विमान सेवा शुरू हुई।
1961 – गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली।
1974 – आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म हुआ।
1984 – चीन और ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1984 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1987 – गैरी कास्पोरोव विश्व शतरंज चैंपियन बने।
1998 – अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा।
2003 – अमरीका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
2005 – अफगानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
2006 – शैलजा आचार्य को नेपाल ने भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2007 – टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पर्सन आॅफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
2008 – केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
2012 – पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।