Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jayant Malaiya asked 1 lakh 60 thousand crore loan on Madhya Pradesh - अभी मध्यप्रदेश पर एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज : मलैया - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal अभी मध्यप्रदेश पर एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज : मलैया

अभी मध्यप्रदेश पर एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज : मलैया

0
अभी मध्यप्रदेश पर एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज : मलैया
Jayant Malaiya asked 1 lakh 60 thousand crore loan on Madhya Pradesh
Jayant Malaiya asked 1 lakh 60 thousand crore loan on Madhya Pradesh
Jayant Malaiya asked 1 lakh 60 thousand crore loan on Madhya Pradesh

भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा लिए गए कर्ज के संदर्भ में आज कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा विकास कार्यों के लिए कर्ज लिया और वर्तमान में प्रदेश पर एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।

मलैया ने आज यहां संवाददाताअों से चर्चा के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश पर एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लिया गया कर्ज भले ही बड़ा हो, पर ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रावधानों के तहत लिया गया था। हमेशा विकास कार्यों के लिए कर्ज लिया गया।

उन्होंने 15 साल पहले की कांग्रेस सरकार के समय का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय राजस्व घाटा चार हजार 476 करोड़ रुपए था। राज्य में 15 साल की भाजपा सरकार के बाद कांग्रेस ने वापसी की है। नए मुख्यमंत्री कमलनाथ के सोमवार को शपथ ग्रहण के फौरन बाद किसानों की कर्जमाफी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।