Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rohit Shetty working on Golmaal 5 - रोहित शेट्टी गोलमाल-5 पर काम कर रहे हैं - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood रोहित शेट्टी गोलमाल-5 पर काम कर रहे हैं

रोहित शेट्टी गोलमाल-5 पर काम कर रहे हैं

0
रोहित शेट्टी गोलमाल-5 पर काम कर रहे हैं
Rohit Shetty working on Golmaal 5
Rohit Shetty working on Golmaal 5
Rohit Shetty working on Golmaal 5

मुंबई । बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेटटी ‘गोलमाल-5’ पर काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंबा’ 28 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।

इस फिल्‍म ‘गोलमाल’ की स्‍टारकास्‍ट गेस्‍ट अपीयरेंस में नजर आएगी। फिल्म के गाने ‘आंख मारे’ में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर फिल्म के गाने गाने में पांच (5) का साइन बनाते भी दिख रहे हैं जिससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि ‘गोलमाल-5’ बन रही है।

रोहित शेट्टी ने फिल्‍म के बारे में कंफर्म करते हुए कहा कि जो जेस्‍चर गोलमाल गैंग ने गाने में बनाया है, वह ‘गोलमाल-5’ का संकेत है। फैंस यह जानकर खुश हो सकते हैं कि फिल्‍म पर काम चल रहा है। रोहित इस बात को लेकर श्‍योर नहीं हैं कि फिल्‍म फ्लोर पर कब जाएगी।