Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
15 people injured in a stampede at Mithibai College - मीठीबाई कॉलेज के समारोह में भगदड़ में 15 लोग घायल - Sabguru News
होम Maharashtra Mumbai मीठीबाई कॉलेज के समारोह में भगदड़ में 15 लोग घायल

मीठीबाई कॉलेज के समारोह में भगदड़ में 15 लोग घायल

0
मीठीबाई कॉलेज के समारोह में भगदड़ में 15 लोग घायल
15 people injured in a stampede at Mithibai College
15 people injured in a stampede at Mithibai College
15 people injured in a stampede at Mithibai College

मुंबई । मुंबई में मीठीबाई कालेज का समारोह समीप के ही जशोदा रंग मंदिर में चल रहा था तभी कल रात साढ़े आठ बजे अचानक भगदड़ होने से 15 छात्र घायल हो गये।

बीएमसी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों के अनुसार हाल में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था और कुछ लोग अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे तभी घुटन के कारण यह हादसा हुआ। सभी घायलों को समीप के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराये गये 15 में से 11 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। तीन छात्रों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था जिनमें से एक छात्र डेविड बंगेरा की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उसका कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जुहू थाने के अधिकारियों ने बताया कि हाल के अंदर एक प्रसिद्ध बैंड का संगीत चल रहा था और सभी दरवाजे बंद कर दिये गये थे। कुछ छात्र गेट से अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे जिसके कारण भगदड़ जैसी स्थिति हो गयी।