Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 24 in history : What happened on 24 december in Indian and World History-दिसंबर 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
vasco da gama died in Kochi in 1524 when he was on his third visit to India
vasco da gama died in Kochi in 1524 when he was on his third visit to India

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 24 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –
1524 – पुर्तगाली नाविक और खोजकर्ता वास्को डि गामा का कोच्चि में निधन हुआ।
1715 – स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
1798 – रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर किए।
1894 – कलकत्ता में पहली मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
1921 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की।
1954 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – ईवी रामास्वामी नायकर का तमिलनाडु के वैल्लूर में निधन हुआ।
1979 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया।
1989 – देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खोला गया।
2000 – प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद विश्व चैंपियन बने।
2011 – क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
2012 – चीन के जियांगसी में एक वैन पलटने से 11 केजी स्कूल के 11 बच्चों की मौत।