Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
281 people killed in Tsunami in indonesia - इंडोनेशिया मे सुनामी से 281 लोगो की मौत 1016 घायल - Sabguru News
होम World Other World News इंडोनेशिया मे सुनामी से 281 लोगो की मौत 1016 घायल

इंडोनेशिया मे सुनामी से 281 लोगो की मौत 1016 घायल

0
इंडोनेशिया मे सुनामी से 281 लोगो की मौत 1016 घायल
281 people killed in Tsunami in indonesia
281 people killed in Tsunami in indonesia
281 people killed in Tsunami in indonesia

जकार्ता । इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा और सुमात्रा द्वीप के मध्य सुंड़ा जल संधि क्षेत्र में शनिवार रात भयंकर सुनामी के कारण कम से कम 281 लोगों की मौत हो गई है और 1016 से अधिक लोग घायल है।

इस आपदा में 611 मकान नष्ट हो गए तथा 69 होटल, 60 दुकानें अौर 420 नौकाएं तबाह हो गई हैं। इंडोनेशिया अभी भूकंप की त्रासदी से उबर भी नहीं पाया था कि दो दिन पहले आई सुनामी ने देश को एक और झटका दे दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक सुनामी रात नौ बजकर 27 मिनट पर आई आैर इसकी चपेट में आकर सुंड़ा क्षेत्र के अलावा बांटेन प्रांत के पांडेंगलांग तथा सेरांग जिले आ गए। लांपुंग प्रांत का लांपुग जिला भी सुनामी की चपेट में आया है।

इसका कारण अनाक कराकाटु ज्वालामुखी में हुए जोरदार विस्फोट के बाद समुद्र तल की चट्टानों के खिसकने के बाद पानी मे मची हलचल मानी जा रही है जिसने बाद में जानलेवा सुनामी का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि पानी की लहरें लगभग 20 मिनट ऊंची थी।