Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former West Bengal Minister Nirupam Sen passed away - पश्चिम बंगाल के पूर्व उद्याेग मंत्री निरूपम सेन का निधन - Sabguru News
होम India पश्चिम बंगाल के पूर्व उद्याेग मंत्री निरूपम सेन का निधन

पश्चिम बंगाल के पूर्व उद्याेग मंत्री निरूपम सेन का निधन

0
पश्चिम बंगाल के पूर्व उद्याेग मंत्री निरूपम सेन का निधन
Former West Bengal Minister Nirupam Sen passed away
Former West Bengal Minister Nirupam Sen passed away
Former West Bengal Minister Nirupam Sen passed away

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व उद्योग मंत्री निरूपम सेन का आज सुबह साल्ट लेक सिटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें 2013 में मस्तिष्क आघात हुआ था और तभी से उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो के सदस्य श्री सेन 2001 से 2011 तक राज्य के उद्योग मंत्री रहे थे। सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पैतृक स्थान बरधामान में बुधवार को किया जाएगा।