Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Neeraj Deshal becomes president of pillukhera Kisan Morcha-नीरज देशवाल बने पिल्लूखेड़ा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष - Sabguru News
होम Haryana नीरज देशवाल बने पिल्लूखेड़ा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

नीरज देशवाल बने पिल्लूखेड़ा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

0
नीरज देशवाल बने पिल्लूखेड़ा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष
Neeraj Deshal becomes president of pillukhera Kisan Morcha
Neeraj Deshal becomes president of pillukhera  Kisan Morcha
Neeraj Deshal becomes president of pillukhera Kisan Morcha

जींद। नगर निगम चुनावों में जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के पिल्लूखेड़ा मण्डल के कार्यकर्ताओं सोमवार को हुई बैठक में आगामी चुनावों में भी बहुमत से पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। मण्डल अध्यक्ष सुंदर देशवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला प्रचार सचिव राजवीर रोहिला ने कहा कि नगर निगम चुनाव में प्रदेश की जनता ने विपक्ष को धराशायाी कर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है। इसी तरह 2019 के आम चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी।

इस अवसर पर संगठन को नई धार देते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजिंदर ढुल से विचार विमर्श करके नीरज देशवाल को पिल्लूखेड़ा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष देशवाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है, वे उसे तन, मन, धन से निभाएंगे। इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा सचिव महेंद्र कालवा, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा धर्मपाल पांचाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश आर्य, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश मोरखी, रोहताश कुंडू, मण्डल सचिव प्रेम आर्य, मार्किट कमेटी चेयरमैन सत्यप्रकाश जामनी, मेम्बर दलबीर मांडी समेत बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।