Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rjd leader tej pratap yadav janta darbar in party office-लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप ने लगाया जनता दरबार - Sabguru News
होम Bihar लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप ने लगाया जनता दरबार

लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप ने लगाया जनता दरबार

0
लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप ने लगाया जनता दरबार

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के बिहार के महुआ से विधायक तेज प्रताप यादव ने सोमवार को पहली बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व मंत्री यादव यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सुबह दस बजे पहुंचे और दोपहर तक लोगों की समस्याएं सुनी। लगभग चार घंटे तक उन्होंने एक- एक कर लोगों से भेंट की और उनकी जो भी समस्याएं थी उसे गंभीरता पूर्वक सुना। इसके बाद लोगों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

यादव ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके लिए जनता ही सब कुछ है। अभी तो राजधानी पटना में जनता दरबार लगा है और बाद में अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ के साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी जनता दरबार लगाएंगे।

लोगों को पटना आने में परेशानी होती है और इसके साथ ही गरीब जनता को पैसा भी खर्च करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे जिससे उन्हें पटना नहीं आना पड़े।