Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bhupesh Baghel's nine ministers swear - भूपेश मंत्रिमंडल के नौ कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ - Sabguru News
होम Chhattisgarh भूपेश मंत्रिमंडल के नौ कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

भूपेश मंत्रिमंडल के नौ कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

0
भूपेश मंत्रिमंडल के नौ कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
Bhupesh Baghel's nine ministers swear
Bhupesh Baghel's nine ministers swear
Bhupesh Baghel’s nine ministers swear

रायपुर। छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल के नौ कैबिनेट मंत्रियों ने आज शपथ ली।

राज्यपाल आनंन्दी वेन पटेल ने रायपुर पुलिस ग्राउन्ड में आयोजित समारोह में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी ने हिन्दी में शपथ ली।

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउड में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में रविन्द्र चौबे, डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, शिवकुमार डहरिया, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, अनिला भेडिया, जयसिंह अग्रवाल, गुरू रूद्रकुमार उमश पटेल कैबीनेट मंत्री के रुप में शपथ ली। इनमें मंत्री के रुप में शपथ लेने वाली अनिला भेडिया एक मात्र महिला मंत्री हैं।

शपथ ग्रहण समारोह ग्यारह बजे शुरु हुआ और करीब साढे ग्यारह बजे समाप्त हुआ। जातीय आधार पर सभी वर्गो को समावेस कर अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति जनजाति तथा अन्य पिछडा वर्ग के मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा ब्राह्मण एवं सामान्य वर्ग को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया हैं। इसी तरह कवर्धा से विधायक मोहम्मद अकबर मंत्रिमंडल में एक मात्र मुस्लिम हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ प्रभारी पीएल पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गत सत्रह दिसम्बर को बघेल मुख्यमंत्री तथा ताम्रध्वज साहू, टीएस सिहदेंव कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली थी।