Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
December 27 in history : What happened on 27 december in Indian and World History-दिसंबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines दिसंबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

दिसंबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
दिसंबर 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
assassination of Benazir Bhutto took place on 27 December 2007 in Rawalpindi
assassination of Benazir Bhutto took place on 27 December 2007 in Rawalpindi

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 27 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1797- प्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म।
1861- कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1934- फारस के शाह ने अपने देश का नाम बदलकर ‘ईरान’ करने की घोषणा की।
1939- तुर्की में भूकंप से लगभग 40,000 लोगों की मौत हुई।
1945- 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना की गयी।
1960- फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1972- उत्तरी कोरिया में नया संविधान लागू हुआ।
1975- धनबाद के चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत हुई।
1979- सोवियत सेना ने अफगानिस्तान पर हमला किया।
1985- यूरोप के वियना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथी हमले में 16 लोग मारे गये और सौ से ज्यादा घायल हुए।
2007- रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
2008- वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में ‘तारे ज़मीं पर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
2013 – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का निधन।