Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
madhya pradesh cm kamal nath hits back at Shivraj singh Chouhan-मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ का शिवराज सिंह पर पलटवार - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ का शिवराज सिंह पर पलटवार

मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ का शिवराज सिंह पर पलटवार

0
मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ का शिवराज सिंह पर पलटवार

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब उन्हें कांग्रेस की चिंता छोड़ अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए।

कमलनाथ ने एक बयान में कहा कि वे चौहान की वर्तमान मनोस्थिति समझ रहे हैं। इसलिए उनकी किसी बात का बुरा नहीं मान रहे हैं। चौहान कभी हमारी सरकार को कमजोर बता रहे हैं, तो कभी कह रहे हैं कि सरकार पूरा समय नहीं करेगी। भाजपा की 15 वर्षों की सत्ता जाने का दुख वह समझ सकते हैं।

कमलनाथ ने कहा कि जनता ने चौहान को घर बैठाया है। अब उन्हें हमारी चिंता छोड़कर अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें चुनाव में पराजय के बाद भाजपा में मची अंतर्कलह पर ध्यान देना चाहिए। चौहान को खुद के लिए उपयुक्त पद प्राप्ति पर ध्यान देना चाहिए, जिसके लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी पार्टी में नेता प्रतिपक्ष और अन्य पद तय करवाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो पूर्व मुख्यमंत्री को दस ही दिन हुए हैं। उन्हें वर्षों तक आराम करना है। कांग्रेस की सरकार मजबूत सरकार है और कोई असंतोष नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस वचनपत्र के सारे वचन पूरा करेगी।

कर्जमाफी को अपने कार्यकाल में नकारने वाले चौहान को अब इस मुद्दे पर बोलने का हक नहीं है। जनता ने भाजपा को विकास के लिए पूरे 15 वर्ष दिए, जिसमें वो असफल रही। इसलिए जनता ने उसे सत्ता से बेदखल कर दिया।

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस को पूरे पांच सालों के लिए जनादेश मिला है। चौहान इतने जल्दी बेचैन नहीं हों। उन्होंने कहा कि लेकिन जनता सब जानती है। चौहान अपनी पार्टी में सक्रियता दिखाने के लिए और सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

इसके पहले चौहान ने गुरुवार शाम अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे के मामले को लेकर तंज कसा था।