Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Michelle Obama takes most admired woman title from Hillary Clinton-मिशेल ओबामा ने छिना हिलेरी क्लिंटन से खिताब - Sabguru News
होम World Europe/America मिशेल ओबामा ने छिना हिलेरी क्लिंटन से खिताब

मिशेल ओबामा ने छिना हिलेरी क्लिंटन से खिताब

0
मिशेल ओबामा ने छिना हिलेरी क्लिंटन से खिताब
Michelle Obama takes most admired woman title from Hillary Clinton
Michelle Obama takes most admired woman title from Hillary Clinton
Michelle Obama takes most admired woman title from Hillary Clinton

न्यूयॉर्क। अमरीका की प्रथम महिला रह चुकी मशेल ओबामा ने अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी एवं पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से 17 साल पुराना ‘सर्वाधिक सम्मानित महिला’ का खिताब छीन लिया है।

मशहूर टेलीविजन हस्ती ओपरा विनफ्रे इस सूची में दूसरे स्थान पर है जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ‘सर्वाधिक सम्मानित पुरुष’ के ताज पर लगातार 11वीं बार कब्जा बरकरार रखने में सफल हुए हैं। इस सूची में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार चौथे साल दूसरे स्थान पर रहे हैं।

एसबीएस न्यूज के मुताबिक लगातार 11वीं बार ‘मोस्ट एडमार्यड मैन’ का खिताब से सम्मानित हाेने वाले ओबामा को अब उनकी पत्नी का भी साथ मिला है। ‘गल्लप’ की ओर से कराए गए वार्षिक सर्वेक्षण में पिछले 17 वर्षाें के दौरान पहली बार हुआ कि पूर्व विदेश मंत्री ‘मोस्ट एडमायर्ड वुमेन’ की सूची में शीर्ष पर नहीं रहीं।

मिशेल ओबामा 15 प्रतिशत वोट हासिल करके शीर्ष पर रहीं जबकि टॉक शो की मेजबानी करने वाली विनफ्रे पांच प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

सूत्रों के अनुसार मिशेल ओबाना के नंबर एक पर आने की छलांग में उनकी पुस्तक ‘बीकमिंग’ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही जबकि हिलेरी क्लिंटन सुर्खियों से बाहर रही हैं। क्लिंटन के बाद प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप चौथे स्थान पर रहीं। क्लिंटन को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने पांचवां स्थान हासिल किया जो पहली गैर-अमरीकी नागरिक के रुप में इस सूची में शामिल हुईं। इसके बाद इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, सुप्रीम कोर्ट के जज रूथ बेडर गिन्सबर्ग, टॉक शो होस्ट एलेन डेगनेरेस, अमरीकी राजनीतिज्ञ निक्की हेली और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई शामिल हैं।