Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Pakistan supreme court declares fethullah gulen movement a terrorist organization-फतेउल्लाह गुलेन से जुड़े संगठन आतंकवादी समूह घोषित - Sabguru News
होम World Asia News फतेउल्लाह गुलेन से जुड़े संगठन आतंकवादी समूह घोषित

फतेउल्लाह गुलेन से जुड़े संगठन आतंकवादी समूह घोषित

0
फतेउल्लाह गुलेन से जुड़े संगठन आतंकवादी समूह घोषित
Pakistan supreme court declares fethullah gulen movement a terrorist organization
Pakistan supreme court declares fethullah gulen movement a terrorist organization

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने इस्लामिक विद्वान फतेउल्लाह गुलेन के आंदोलन से जुड़े एक संगठन को आतंकवादी समूह घोषित किया है।

एनाडोलू समाचार एजेंसी के अनुसार संस्थान स्कूलों का एक नेटवर्क चला रहा था। अदालत ने कहा था कि उसे तुर्की के मारिफ फाउंडेशन को सौंप दिया जाना चाहिए।

तुर्की गुलेन आंदोलन को फतेउल्लाह आतंकवादी संगठन (एफइटीओ) मानता है। दरअसल तुर्की का आरोप है कि इस संगठन ने 2016 में तख्तापलट की कोशिश में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

इस प्रयास के बाद समूह से संबंध रखने के आरोप में हजारों सैन्य कर्मियों, संबंधित कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, पत्रकारों, कानूनी और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था।